Live

गया में नाबालिग से गैंगरेप

5 लोगों ने किया कुकृत्य, SSP ने 3 आरोपियों को दबोचा

A
ASHISH KUMARलेखक

गया : खबर है गया से जहां एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी मिल रही है कि इस कुकृत्य को 5 लोगों ने अंजाम दिया है। वहीँ मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरप्रीत कौर ने मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की थी।

मामला गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस संबंध में सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल की रात्रि में मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित बच्ची अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई हुई थी। SSP के निर्देश पर SIT गठित कर कार्रवाई की गई है।

वहीँ पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 5 अभियुक्तों में 3 को धर दबोचा गया है। जिसमें विनोद मांझी, प्रकाश मांझी एवं राहुल कुमार मांझी को वारदात के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार किया गया है। तीनों लोगों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। 2 फरार अभियुक्तों की तलाश में अभी छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पीड़ित एवं अपराधियों के कपड़े को जप्त कर फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जा चुका है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें