Live

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पत्रकार पर हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:सरायकेला जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों टोल प्लाजा पर पत्रकारों के साथ मारपीट करने, कैमरा छीनने और पुलिस के साथ बदतमीजी करने के मामले में रामा कृष्णा फॉर्जिंग के अधिकारियों शक्ति पदों सेनापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एफआईआर होने के बाद सेनापति उड़ीसा में रह रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उड़ीसा पहुंची और रामा कृष्णा फॉर्जिंग के अधिकारी शक्ति पदों सेनापति पुलिस के गिरफ्त में आ गया. वैसे गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने से पहले एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां मेडिकल चेकअप किया गया उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

आपको बता दें कि शक्ति पदों सेनापति आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज में अपने आपको उद्यमियों से बड़ा और कानून को अपने फोकट में रखता था और यही कारण है कि पुलिस के साथ बदतमीजी और पत्रकारों पर हमला कर दिया और अंततः जमशेदपुर प्रेस क्लब ने इस मामले को काफी जोर-शोर से उठाया और आज हमलावर पुलिस के शिकंजे में है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें