Live

फिर धमाल मचाएगी 'गंस एंड गुलाब्स'

दूसरे सीजन का ऐलान, एक्साइटेड हुए फैंस

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : मशहूर निर्देशक राज और डीके की वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। इस सीरीज में राजकुमार राव और दुलकर सलमान मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसे 2024 में Netflix पर रिलीज किया जाएगा।







View this post on Instagram











A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'गन्स एंड गुलाब्स' वेब सीरीज इस साल काफी चर्चा में रही। इस वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो ये 1990 दशक के गुलाब गंज के नाम के शहर के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में नब्बे के गानों का खूब तड़का लगाया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग की खबरें आई थी। वहीं इस साल की बात करें तो 'भीड़' फिल्म रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था।

बता दें कि नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है। नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर करते हुए एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि खाली हाथ नहीं, ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का नया सीजन लेके आए हैं, #GunsAndGulaabs सीजन 2 केवल नेटफ्लिक्स पर आ रहा है! इस पोस्ट के साफ है कि जल्द ही एंटरटेन का डबल डोज मिलने वाला है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें