Live

BREAKING NEWS

गुमला में सर्पदंश का कहर: 3 साल की मासूम समेत दो की मौत, एक की घर में खेलते तो दूसरी की सब्जी तोड़ते गई जान

D
Deepak Kumarलेखक

गुमला:झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। इन दर्दनाक घटनाओं से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। एक घटना में मासूम बच्ची घर में खेल रही थी,जबकि दूसरी घटना में66वर्षीय महिला अपनी बारी में सब्जी तोड़ने गई थीं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया,लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घर में खेल रही बच्ची को सांप ने डसा

पहली घटना शिवराजपुर सरना टोली की है। जानकारी के अनुसार,तीन वर्षीय गंगोत्री कुमारी अपने दो भाइयों के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह बेड के पास चाय उठाने गई,तभी बिल में छिपे सांप ने उसे डस लिया।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया,लेकिन उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बारी में सब्जी तोड़ने गई महिला को सांप ने डसा

सर्पदंश की दूसरी घटना सलामी गांव की है। यहां66वर्षीय सुखेन देवी अपनी बारी में सब्जी तोड़ने गई थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।

परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स,रांची रेफर कर दिया। हालांकि,रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की आवश्यक प्रक्रिया

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी है।

लगातार हुई इन दो घटनाओं से इलाके में शोक का माहौल है। सर्पदंश की स्थिति में पीड़ित को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना और बिना देरी के चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें