Live

रफ्तार का कहर

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवक की मौत

A
Arun Chourasiaलेखक

GUMLA- रफ्तार का कहर गुमला में देखने को मिला है ।यहां के घाघरा थाना क्षेत्र में पुटो गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई है।मृतक की पहचान गुमला थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी चंद्रदेव उरांव और लोहेस्वर उरांव के रूप में की गई हैं।वहीं एक युवक मुकेश उरांव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है और ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार त कार्तिक उरांव जतारा बद्री से मेला घूम कर तीनों युवक अपने गांव अटरिया गुमला प्रखंड जा रहे थे इसी दरमियान तेज गति के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें लोहेश्वर उरांव 25 चंद्रदेव उराँव 34 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मुकेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध मे मृतक के चाचा सहरु उराँव ने बताया कि बद्री जतरा देखकर सभी को घर लौट रहे थे। इसी दरमियान पुटो के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराने के बाद दोनों लोगों को सिर में चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं मुकेश उराँव गंभीर रूप से घायल हो गया ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें