Live

गुजरात में विमान हादसे पर शोक

झारखंड भाजपा ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित, मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी रद्द

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान हादसे की दुखद घटना के मद्देनज़र झारखंड भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 साल पूरे होने पर गुरुवार को रांची महानगर में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन होना था,जिसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा विधायक सीपी सिंह समेत कई गणमान्य नेताओं की उपस्थिति प्रस्तावित थी. लेकिन इस दुखद हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया.

संजय सेठ और सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी और कार्यक्रम स्थगित करने की औपचारिक घोषणा की है.

दोनों नेताओं ने विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.

भाजपा ने यह निर्णय मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लिया,जिससे यह संदेश भी गया कि राष्ट्र की पीड़ा में पार्टी सहभागी है.

रांची से विशाल की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें