गार्ड की तत्परता से बैंक लूट नाकाम
अटकी जान तो फायरिंग करते भागे लूटेरे, इलाके में मचा हड़कंप
भागलपुर : बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां गार्ड की तत्परता से बैंक लूटने आये अपराधी उल्टे पांव भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाश ग्राहक के वेश में बैंक के अंदर दाखिल हुए और बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट का प्रयास करने लगे। वहीँ मौके पर मौजूद बैंक गार्ड ने सूझबूझ से बड़ी लूट को नाकाम कर दिया।
मामला भागलपुर के कहलगांव का बताया जा रहा है जहां अनुमंडल कार्यालय के 200 मीटर की दूरी पर स्थित कैनरा बैंक में दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाश बैंक लूटने की नीयत से ग्राहक बनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए। अपराधियों ने बैंक मैनेजर को गन पॉइंट में लेकर लूट का प्रयास करने लगे। इस दौरान ही मौके पर मौजूद बैंक गार्ड ने पोजिशन लेते हुए बदमाशों पर हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने को लवकर दो तीन राउंड गोली फायरिंग करते हुए भाग निकला ।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।