Live

बेरमो में CBI की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में 2 क्लर्क 18 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेरमो : बड़ी खबर बेरमो से है जहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की धनबाद टीम ने शुक्रवार को सीसीएल कथारा एरिया के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में दो लिपिकों को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

बताया जा रहा है कि धनबादCBI की टीमने शुक्रवार को गोविंदपुर परियोजना कार्यालय पहुंची. टीम ने कार्रवाई करते हुए सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को कथित 18000 रुपये घूस की राशि के साथ पकड़ा. बताया गया कि मामला परियोजना के सर्वे विभाग से करीब सात माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए जनता नगर निवासी रसूल जमा के बकाया भुगतान से जुड़ा है. सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान लंबित था. आरोप है कि भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और जल्द भुगतान कराने के एवज में दोनों लिपिकों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. महीनों तक कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद परेशान रसूल जमा ने मामले की शिकायत धनबादCBI से शिकायत किया. शिकायत मिलने के बादCBI ने प्रारंभिक स्तर पर मामले की पुष्टि की और इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई. शुक्रवार को जैसे ही शिकायतकर्ता द्वारा कथित तौर पर18 हजार रुपये दिए गए, पहले से मुस्तैदCBI टीम ने दोनों लिपिकों को पकड़ लिया. अचानक हुईCBI की कार्रवाई से परियोजना कार्यालय में खलबली मच गई. कार्रवाई पूरी करने के बादCBI टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ धनबाद ले गई. मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है.

बेरमो से पंकज कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें