उत्साह
घने कोहरे के बीच राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया झंडोत्तोलन
patna-घने कोहरे के बीच राज्यपार राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली.
इस गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल के साथ ही सीएम नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत बिहार सरकार के मंत्री,विधायक,विधान पार्षद एवं कई गणमान्य के साथ आमलोग शामिल हुए.राज्यपाल वीर सैनिकों के परिवार को सम्मानित किया.
इस गणतंत्र दिवस समारोह को संबोवित करते हुए राज्यपाल ने सबसे पहले राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न केंद्र सरकार ने दिया है. ये हमारे लिए गौरवपूर्व दिन है।इसके लिए उन्हौने Pm मोदी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने सुशासन और न्याय के साथ शासन पर जोर दिया है. क़ानून का राज स्थापित करने के प्रयास हो रहे. सात निश्चय एक और दो कार्यक्रम को लागू किया जा रहा है।
इसके साथ ही 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने पर काम हो रहा है।
3 लाख 63 हजार को सरकारी नौकरी दी गई. 5 लाख रोजगार दिया गया..राज्य में आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी की गई. कुल आरक्षण 75 फीसदी बढ़ाकर किया गया...94 लाख परिवारों को दो लाख रूपए दिए जा रहे... समाज में भाईचारा सद्भाव बना रहे ये हमारी कोशिश है।
बिहार के 7 लोगो को पद्म पुरस्कार दीया गया... ये हमारे लिए ख़ुशी की बात. है
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।