परीक्षा पे चर्चा 2023:
राज्यपाल फागू चौहान ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में भाग लिया
Desk:राज्यपाल फागू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के‘परीक्षा पे चर्चा’के लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming)कार्यक्रम में राजभवन,पटना से भाग लिया.इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल० चोंग्थू एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित‘परीक्षा पे चर्चा’कार्यक्रम के छठे संस्करण में प्रधानमंत्री ने वहाँ उपस्थित एवं देश के विभिन्न भागों के छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया तथा उन्हें परीक्षा के तनाव से बचने,विवेकपूर्ण ढंग से कठिन परिश्रम करने,सच्चाई को स्वीकार करने,स्वयं का मूल्यांकन कर आगे बढ़ने,नकल से बचने,इलेक्ट्रॉनिक गजट का सही इस्तेमाल एवं बहुभाषिकता आदि के संबंध में मार्गदर्शन किया.उन्होंने शिक्षक एवं अभिभावक के प्रश्नों का भी उत्तर दिया.
परीक्षा पे चर्चा 2023 में पीएम मोदी
राजभवन में परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम में भाग लेते राज्यपाल फागू चौहान
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।