Live

बिहार के गोपालगंज विधायक नहीं रहे

भाजपा विधायक व पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

गोपालगंज – भाजपा विधायक व पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन। दिल्ली से पैतृक गांव ख्वाजेपुर लाया जाएगा शव। गांव में ही होगा अंतिम संस्कार। 2005 से अबतक लगातार सदर विधायक रहे है सुभाष सिंह।

वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि गोपालगंज सदर से भाजपा विधायक व बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री श्री सुभाष सिंह जी का आकस्मिक निधन अत्यन्त ही दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

ओम शांति!

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें