गोपालगंज समाहरणालय में लगा जनता दरबार
हर फरियाद पर डीएम सख्त,संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
गोपालगंज: जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में "सबका सम्मान,जीवन आसान" अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं से डीएम को अवगत कराया. जिला पदाधिकारी ने एक-एक फरियाद को गंभीरता से सुना,कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. डीएम ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.
समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, अतिक्रमण, बिजली, पेयजल सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा.
डीएम समीर सौरभ ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल फोन पर संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.
जनता दरबार के दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और फरियादियों को तय समय सीमा के अंदर राहत उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है.यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
जनता दरबार के दौरान डीएम समीर सौरभ लगातार फरियादियों से बातचीत करते नजर आए. उन्होंने कई मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े. डीएम ने ये भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है,ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके.
जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने कहा कि "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से समाधान करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह है और हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर मिले,इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है,जिससे शिकायतों का तेजी से समाधान हो रहा है और आम लोगों का विश्वास प्रशासन पर लगातार मजबूत हो रहा है.
जिला प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार की इस व्यवस्था के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने और शेष मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।