Live

गोपालगंज में तमंचे पर डिस्को

खूब लगे बार बालाओं के ठुमके, जानिए पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां रईसजादों ने एक शो रूम के अंदर बार बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बावजूद इसके पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

मामला नगर थाना क्षेत्र का है जहां टायर के शो रूम में कुछ युवकों के द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान आधा दर्जन युवकों तमंचा लहराते हुए बार बालाओं के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीँ वीडियो सामने आने के बाद सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने नगर थानाध्यक्ष को जांच करने का आदेश दे दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि जांच के बाद हथियार लहराने वाले युवकों के खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें