गोपालगंज में मंत्री ने भगवान सूर्य को दिया अर्ध्य : वहीं एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी अपने परिवार के साथ की पूजा अर्चना

Edited By:  |
Gopalganj me mantri ne bhagwan sury ko diya ardhya

गोपालगंज में आज छठ पर्व धूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव बरौली के बेलसंड पहुंचे। यहां पर उन्होंने सपरिवार छठ पर्व मनाया।

आप देख सकते हैं कि छठ पर्व को लेकर वे खासे उत्साहित है। पंकज त्रिपाठी ने लोगों से भी इस महा पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

दरअसल पंकज त्रिपाठी छठ के मौके पर हर साल अपने पैतृक गांव आते हैं। इस बार भी वे अपने गांव बरौली के बेलसंड पहुंचे हुए है। यहां पर वे अपने बुजुर्ग माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वे छठ पर्व मना रहे हैं। आज अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी भी अपने परिवार वालों के साथ छठ पर्व में शरीक हुए और छुट्टियां बिता रहे हैं।

इनके अलावा बिहार के खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने भी गोपालगंज में छठ घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। और भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। जनक राम ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।