Live

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गोपालगंज

बेखौफ अपराधियों इलेक्ट्रॉनिक दुकान को भूना, मौत से सनसनी

A
ASHISH KUMARलेखक

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां बेखौफ अपराधियों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ घटना से आक्रोशित अस्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर बवाल काटा है।

मामला गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां कहला विशुनपुरा बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत की नींद सुला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मृतक दुकानदार की पहचान शिवजी प्रसाद के रूप में हुई है। हत्या के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया।

वहीं, आक्रोशित लोगों ने हत्या के विरोध में सीवान-सरफरा सड़क को जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा है। मौके पर सदर एसडीपीओ प्रांजल समेत कई थानों की पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। एसडीपीओ ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन परिजनों को दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें