Live

'बकबक करते रहते हैं अश्विनी चौबे और गिरिराज सिंह'

JDU MLA गोपाल मंडल का बेतुका बयान, कहा : घसक गया है दिमाग, बिहार में BJP की नहीं है कोई पहचान

P
Prasoon Pandeyलेखक

BHAGALPUR :नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एकबार फिर बेतुका बयान देकर सुर्खियां बंटोरी है। इस मर्तबा गोपाल मंडल ने बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के साथ-साथ अश्विनी चौबे पर तीखा प्रहार किया है। साथ ही NDA के मुख्य घटक दल बीजेपी पर भी निशाना साधा है।

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने अश्विनी चौबे और गिरिराज सिंह पर बिहारी अंदाज में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा है कि अश्विनी चौबे सब क्या है। ऐसे ही बकबक करता रहता है। उसका दिमाग घसक गया है। वहीं, गिरिराज सिंह पर भी टिप्पणी करते हुए कहा है कि वो टिक वाला है गिरिराज सिंह, वह भी बकबक करता रहता है। साथ ही बीजेपी पर टिप्पणी करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार में बीजेपी का कोई स्थान है, कहां कोई पहचान है।

गिरिराज सिंह पर टिप्पणी करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि ये लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा है तो फुल बहुमत आ गया है और जीत गये हैं। वहीं, अश्विनी चौबे पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि राज्यपाल बने..कुछ बने..जहां का बनेगा...वहीं बर्बाद कर देगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश को साइड करके कहां जाएगा। अगर दम था तो क्यों नहीं अकेले चुनाव लड़ा। ये लोग को बकबक करने की आदत है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें