जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप
Google ने बनाया Doodle...ब्रह्मांड की सबसे गहराई से ली गई तस्वीर को दर्शाया...
पटना। Google ने आज कुछ खास Doodle बनाया है। गूगल ने NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को इस डूडल में रखा है। इस Doodleमें ब्रह्मांड यानी यूनिवर्स की सबसे गहराई से ली गई तस्वीर को दर्शाया गया है। गूगल ने आज के डूडल में इस टेलीस्कोप को फीचर किया है।
गूगल ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने मंगलवार 12 जुलाई को स्पेस में सबसे पावरफुल ऑब्जर्बेटरी से ली गई तस्वीर रिलीज की है। यह टेलीस्कोप यूनिवर्स की तस्वीर को काफी क्लियरिटी के साथ क्लिक कर सकता है। इस दमदार टेलीस्कोप को बनने में करीब दो दशक का समय लगा था, जिसे 25 दिसंबर 2021 को स्पेस में लॉन्च किया गया था। यह टेलीस्कोप एक महीने के बाद धरती से 1 मिलियन मील अपने गंतव्य पर पहुंची।
गूगल ने जिसमें एनिमेशन के जरिए टेलीस्कोप से गैलेक्सी की तस्वीरें कैप्चर करने के प्रोसेस दर्शाया गया है। गूगल का यह खास डूडल उन वैज्ञानिकों को डेडिकेट किया गया है,जिन्होंने दो दशकों की कड़ी मेहनत से इसे बनाया है। यह टेलीस्कोप हमें धरती के बाहरी सोलर सिस्टम और उसके यूनिवर्स के बारे में बताएगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।