Live

हादसा..

तेज गति से जा रही गंगा-गोमती एक्सप्रेस एकाएक दो भागों में बंट गई..

A
Arun Chourasiaलेखक

Desk:-खबर up के प्रयागराज से है ..जहां गंगा गोमती एक्सप्रेस दो हिस्सों में बेट गई,पर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई गोमती एक्सप्रेस लालगोपालगंज स्टेशन से कुछ पहले रामचौरा स्टेशन के निकट हादसे का शिकार हो गयी. कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन का इंजन और बोगियां अलग-अलग हो गईं।करीब 200 मीटर आगे जाने के बाद ड्राइवर को इसका आभास हुआ जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोकते हुए कंट्रेल रूम को सूचना दी.इस सूचना के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया,वहीं आनन-फानन में रेलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और फिर अलग अलग बोगियों को जोड़ा गया जिसके बाद पूरे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया

ये भी पढे :- भोजपुर में एक साथ 51 कन्याओं की शादी ..हजारों लोगो ने दिया आशीर्वाद..

https://klnk.in/d6fd94

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें