गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बेगूसराय
अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को मारी गोली, मौत से हड़कंप
बेगूसराय : बड़ी खबर है बेगूसराय से जहां बेखौफ बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते मौके से फरार हो गए।
मामला शहर के नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया है गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही शख्स ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने घटना को किस वजह से अंजाम दिया है।
वहीँ घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।