गोलियों की तरतराहट से गुंजा इलाका
राजनगर में 6 हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी
मधुबनी: बड़ी खबर मधुबनी से जहां राजनगर थाना क्षेत्र के राटी सर्वाडीह गांव में आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है.
फायरिंग की घटना में आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गया है. मृतक की पहचान संजीत यादव के रूप में हुई है. घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है.
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल मधुबनी भेज दिया गया है. परिजनों ने गैंगस्टर रोहित यादव और साथियों के साथ मिलकर गोली चलाने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस छानबीन में जुटी है. आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।