गोलीबारी से थर्राया समस्तीपुर
युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
समस्तीपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां बुधवार अहले सुबह ही अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए।
मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां रतवारा गांव में कुछ हथियारबंद अपराधियों ने अहले सुबह 5 बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे नमाजी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई। घटना के बाद मौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान मोहम्मद दुलारे पिता स्वर्गीय मो0 जफीर के रूप में हुई। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Q khan की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।