Hindi News / स्कॉर्पियो पर लाल बत्ती लगाकर पहुंचे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

सीवान में फिल्मी स्टाइल में बकरी चोरी : स्कॉर्पियो पर लाल बत्ती लगाकर पहुंचे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By:  |
 Goat stolen in filmy style in Siwan

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरों ने पुलिस जैसी लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल कर बकरी चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मामला बलउ गांव का है, जहां आधी रात को पहुंचे स्कॉर्पियो सवार बदमाश घर के बाहर बंधी बकरियों को चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक देर रात एक स्कॉर्पियो गांव में दाखिल हुई। गाड़ी पर लाल बत्ती जल रही थी, जिससे ग्रामीणों को शुरुआत में किसी तरह का शक नहीं हुआ। इसी दौरान वाहन में सवार चोर बेहद शातिर तरीके से घर के बाहर बंधी बकरियों को खोलकर गाड़ी में लादने लगे और कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। CCTV फुटेज में स्कॉर्पियो और उसका नंबर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि अपराधियों का इस तरह पुलिस जैसी लाल बत्ती का इस्तेमाल करना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई बकरियों की बरामदगी की मांग की है।फिलहाल महाराजगंज थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो और उसमें सवार आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट