Live

Bihar News

GNM और बीएससी नर्सिंग अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, बोर्ड ऑफिस के बाहर किया खूब हंगामा, लगाया बड़ा आरोप

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है। इंटरव्यू के नाम पर छलावा करने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड के बाहर खूब हंगामा किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें दवाब में इंटरव्यू के लिए तो बुला लिया गया लेकिन पहले ही सभी सीटों का सौदा किया जा चुका है।

दरअसल, बिहार बोर्ड ने बीएससी नर्सिंग के अभ्यर्थियों को 11 जून को इंटरव्यू के लिए बुलाया था लेकिन बोर्ड ऑफिस में जाने नहीं दिया गया लिहाजा अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। फिर 22 तारीख को इंटरव्यू की तारीख दी गई। जब शनिवार को अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पहुंचे तो 5 साल का एक्सपीरियंस नहीं होने का हवाला देकर बाहर निकाल दिया गया।

ऐसे में अभ्यर्थी भड़क गए है और हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा रद्द हो क्योंकि पैसे लेकर बिहार के बाहर वालों की बहाली की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें