Bihar News
GM ने जोगबनी और पारबिसगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
अररिया : जोगबनी कटिहार रेलखंड का जीएम मालीगांव चैतन्य कुमार श्रीवास्तव ने विशेष ट्रेन से निरीक्षण किया. इस मौके पर जीएम ने जोगबनी, फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा जोगबनी में पीट लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है जो जल्द पूरा हो जाएगा.
जीएम चैतन्य कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जोगबनी सिलीगुड़ी टाउन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा. उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कई बातों की जानकारी ली और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का आवश्यकता जताई. इस मौके पर नागरिक संघर्ष समिति, सिविल सोसायटी एवं जदयू नेताओं द्वारा ज्ञापन भी सौपा गया. इस मौके स्थानीय लोगों द्वारा जोगबनी कटिहार रेलखंड पर चलने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन की बोगियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग रखी गई। जीएम मालीगांव चैतन्य कुमार श्रीवास्तव ने रेल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इस मौके पर डीआरएम कटिहार समेत बड़ी संख्या में अधिकारियों की टीम मौजूद थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।