Live

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड निकले तस्कर

44 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, पुलिस भी हैरान, त्रिपुरा से पटना भेजी जा रही थी खेप

P
Prasoon Pandeyलेखक

KATIHAR :कटिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 22 लाख मूल्य का लगभग 44 किलो गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि XUV से गांजे की तस्करी की जा रही थी। बड़ी बात तो ये है कि ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड मिलकर गांजे की तस्करी करते थे।

कटिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये बड़ी कार्रवाई की है और XUV के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गांजे की खेप को त्रिपुरा से बंगाल के रास्ते पटना ले जाने की तैयारी थी। इसी दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जहां जांच के दौरान पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरे मामले में सदर डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि यह कटिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि है और मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस का ऐसा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें