ट्रेन में लड़की ने पार की सारी हदें... : अश्लील डांस से यात्रियों में मची खलबली, वीडियो देख एक्शन में आया रेलवे
DESK : इन दिनों ट्रेन में एक लड़की का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की की डांस की वजह से कोच में बैठे यात्री काफी असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन भी एक्शन में आते हुए घटना की जांच करने और जरूरी कार्रवाई करने के आदेश दे दिया है।
— desi mojito 🇮🇳 (@desimojito)
रील्स बनाने के चक्कर में लोग समय, जगह और परिस्थिति को नजरअंदाज कर देते हैं। जिस वजह से उन्हें कई बार इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। दरअसल,मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक युवती ने ऐसा डांस किया, जिसे देख आप बोल उठेंगे कि इस लड़की ने सारी शर्म बेच डाली है, इसे दूसरों का भी कोई ख्याल नहीं है। सिर्फ खुद को फेमस करने के चक्कर में हर हद पार कर दी। युवती ने भोजपुरी सॉन्ग पर यात्रियों से भरी ट्रेन में कम कपड़े पहनकर अश्लील डांस किया। उसके आसपास बच्चे, महिलाएं और बड़े लोग भी थे। अश्लील डासं के बाद कई लोग वहां से उठकर चले गए।
वहीं इस डांस वीडियो को @desi mojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इसे 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस मामले की शिकायत रेलवे से हुई है, जिस पर रेलवे ने संबंधित विभाग को मामले में एक्शन लेने को कहा है।