Live

'जुम्मे पर छुट्टी तो नवरात्रि पर ट्रेनिंग क्यों?'

CM नीतीश पर भड़के गिरिराज सिंह, गवर्नर को ज्ञापन सौंपने के बाद लगाया बड़ा आरोप

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार में आवासीय प्रशिक्षण पर सियासत तेज हो गयी है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव के साथ-साथ कई भाजपा नेता आज राजभवन पहुंचे और गवर्नर राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपा और दुर्गापूजा में शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर विरोध जताया।

गवर्नर से मिलकर सौंपा ज्ञापन

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात के बाद बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में तुगलकी सरकार हिन्दुओं के साथ भेदभाव कर रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नवरात्रि में भी शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है जबकि शुक्रवार को जुम्मे के दिन छुट्टी दे दी जाती है।


"हिन्दुओं को जाति में बांट रही सरकार"

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि बेगूसराय समेत पूरे बिहार में लव जिहाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। सरकार के संरक्षण में PFI अपने पांव पसार रही है। उन्होंने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार मुसलमानों का वोट लेकर हिन्दुओं को जाति में बांट रही है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के एक होने का वक्त आ गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें