Hindi News / लालू परिवार के सुरक्षा मुद्दें पर बोले-लोकतंत्र है राजतंत्र नहीं की सारी जिंदगी...

गिरिराज सिंह का हमला : लालू परिवार के सुरक्षा मुद्दें पर बोले-लोकतंत्र है राजतंत्र नहीं की सारी जिंदगी राजशाही में रहेंगे

Edited By:  |
giriraj singh ka hamla

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार द्वारा सुरक्षा में कटौती के बाद सुरक्षा वापस लेने को लेकर जोरदार हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू परिवार का इस सरकार पर अव्यावहारिक दबाव है. यहां लोकतंत्र है राजतंत्र नहीं की सारी जिंदगी राजशाही में रहेगें.

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को मंत्री बनाने और खुद राज्यसभा में जाने के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वंशवाद का प्रतीक है. गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि प्रेशर की राजनीति कोई सीखे तो लालू परिवार से सीखे, इस सरकार पर अव्यावहारिक दबाव डाल रहे हैं. एक तो नियम के तहत तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं. उनका सुरक्षा होना चाहिए सुरक्षा है अगर वापस ही कर दिए तो कौन क्या बोलेगा, यह लोकतंत्र है राजतंत्र थोड़े ही हैं कि जब तक जिंदा रहेंगे राजशाही में रहेंगे.ऐसा नहीं होता है लालू यादव को यह समझना चाहिए.

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद राज्यसभा जाने और बेटे को मंत्री बनाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह अपने ड्राइवर को मुख्यमंत्री बना दे तो कौन रोकेगा. यह कांग्रेस है, कांग्रेस वंशवाद का सबसे जीता जागता नमूना है. इस देश में अगर किसी ने वंशवाद को बढ़ावा दिया है तो नेहरू खानदान ने दिया है और वही परंपरा पर खड़गे हैं.

उन्होंने कहा कि वही परंपरा ममता बनर्जी, मुलायम सिंह यादव, लालू परिवार में रहा है. यह वंशवादी परंपरा के सभी लोग हैं,जनता यह सब देख रही है. आज ना तो कल सबको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.