Live

गिरिडीह पुलिस ने चलाया जागरुकता कार्यक्रम

SP ने साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण व रोड सेफ्टी पर लोगों को दी जानकारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह : नगर भवन में मंगलवार को गिरिडीह पुलिस की ओर से साइबर क्राइम अवेयरनेस को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में जिले से बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में न सिर्फ साइबर क्राइम को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई गई, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भी बात की गई.



आपको बता दें कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में साइबर क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आज सेमिनार का आयोजन किया गया, ताकि आम जनता के बीच भी जागरूकता फैलाई जा सके. वहीं साइबर अपराधियों के झांसे में आकर जनता ठगी के शिकार न हो और अपनी जिंदगी की गाढ़ी कमाई बर्बाद ना करें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें