JHARKHAND CRIME
गिरिडीह में दिनदहाड़े यूको बैंक में बड़ी डकैती, अपराधियों ने लूटे करीब 10 लाख रुपये; पुलिस की छापेमारी तेज
दिनदहाड़े यूको बैंक में10लाख की डकैती! हथियारबंद अपराधियों ने बैंक को बनाया निशाना,पुलिस की छापेमारी तेज
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी बैंक डकैती की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। धनवार थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक में गुरुवार को 4 से 5 हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
4से5हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में बोला धावा
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 4 से 5 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने धनवार थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक को निशाना बनाया। अपराधियों ने बैंक में घुसकर लूटपाट की और करीब 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बैंक और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।
एसपी डॉ. बिमल कुमार ने की घटना की पुष्टि
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बैंक डकैती की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 4 से 5 अपराधियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। अनुमान के मुताबिक बैंक से करीब 10 लाख रुपये की लूट हुई है। हालांकि, बैंक में नकदी का मिलान होने के बाद ही लूटी गई वास्तविक रकम का पता चल सकेगा। आशंका है कि लूट की राशि 10 लाख रुपये से अधिक भी हो सकती है।
घटनास्थल से बाइक बरामद,कई पुलिस टीमें कर रहीं छापेमारी
वारदात के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस दौरान घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस बाइक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपराधियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई तेज
दिनदहाड़े बैंक में हुई इस बड़ी डकैती ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फरार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है। अब देखना होगा कि गिरिडीह पुलिस इस चुनौती को कितनी जल्दी सुलझा पाती है और बैंक डकैती में शामिल अपराधियों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है।
गिरिडीह से नफीस अजहर की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।