Live

BREAKING NEWS

गिरिडीह में कार-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, हादसे के बाद वाहन फूंका

D
Deepak Kumarलेखक

गिरिडीह: जिले के खोरीमहुआ-धनवार मुख्य मार्ग पर सोमवार रात बिशनपुर के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में कई की हालत गंभीर है।

हादसे के बाद आक्रोश,वाहन में लगाई आग

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने एक वाहन में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

एसडीएम और एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस भीषण हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

गिरिडीह से नफीस अजहर की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें