Live

BIG NEWS

गिरिडीह में डायन के आरोप में महिला की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह : बड़ी खबर गिरिडीह से है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासाबुदा गांव में डायन का आरोप लगाकर 59 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि घटना 14 नवंबर की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुई थी. मृतका के देवर मोतीलाल मुर्मू का बेटा रिम्स रांची में इलाजरत था, जहां 13 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. मृतका के पति लखीराम मुर्मू के बयान पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 330/2026 दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस ने दो आरोपियों शिवलाल मुर्मू और उसकी पत्नी बड़की देवी को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

गिरिडीह से नफीस अजहर की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें