Live

नहीं रहे गजल गायक पंकज उधास...

CM ने मशहूर गजल गायक के निधन पर जताया शोक, कह दी ये बातें

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दें कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। इस खबर के सामने आते ही सिंनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें