Live

सनसनी

BEGUSARAI में युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी..

A
Arun Chourasiaलेखक

बेगूसराय-पहले फोन करके घर से बुलाया.. फिर गोली मार हत्या की और शव को नदी के बांध किनारे ठिकाने लगा दिया..हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बेगूसराय जिला की है.

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना के कैथमा गांव के भास्कर यादव का 18 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार जब बीती रात खाना खाकर आराम करने जा रहा था तभी कॉल करके उसे किसी ने बाहर बुलाया और फिर गोली मार हत्या कर दी.इस बीच राजेश देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की ..पर रात भर उसका पता नहीं चल पाया.

बाद में उसे नदी के बांध किनारे एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली और जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो राजेश के रूप में पहचान की.राजेश के शरीर में दो गोली मारी गई है.शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें