Live

MURDER

बेगूसराय में घर से बुलाकर युवक को गोली मार दी..

A
Arun Chourasiaलेखक

बेगूसराय में एक बार फिर बेखोफ बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला की है। बताया जाता है रचियाही कचहरी टोला निवासी गणेश महतो का पुत्र 26 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार को रात करीब 10 बजे मोबाइल से फोन कर किसी ने बुलाया घर के बाहर कुछ दूर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सिंटू को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घरवाले किसी से कोई विवाद की बात से इंकार कर रहें हैं। आशंका जताई जा रही है आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सिंटू की हत्या किसने और क्यों की है। बताया जा रहा है मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, इसकी हत्या से घर में कोहराम मचा हुआ है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें