Live

police के खिलाफ गुस्सा

supaul में अपराधियों ने घर में घुसकर मुखिया के बेटे को मारी गोली..

A
Arun Chourasiaलेखक

Supaul:-बड़ी खबर बिहार के सुपौल जिले से हैं..यहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुस कर मुखिया एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट की है और विरोध करने पर मुखिया के बेटे को गोली मार दी है.इस वारदात के बाद परिवार के साथ ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात बीती देर रात सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के खूंट गांव में हुई है.यहां अपराधी मुखिया के घर मे घुसकर हथियर के बल पर मारपीट की और विरोध करने पर मुखिया के बेटे मनखुश कुमार को गोली मार दी.गोली चलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद मौके पर लोगों को भीड़ जुट गई.भीड़ जुटते ही अपराधी फरार हो गए.वहीं परिजनों ने आनऩ- फानन में मनसुख को अस्पताल में भर्ती कराया है.

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है...वह जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है.पर इस वारदात से मुखिया के परिवार समेत उनके समर्थकों में गहरा आक्रोश हैं

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें