Live

घने कोहरे की चादर में लिपटा बिहार

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें कितना रहा तापमान

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : इन दिनों पूरा बिहार घने कोहरे (Fogg) की चपेट में है। ठंड के बढ़ते कहर और घने कोहरे की धुंध ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। कोहरे की मार का सबसे ज्यादा प्रभाव यातायात (Traffic) पर पड़ रहा है जिसके चलते पूरे दिन यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। नया साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। उसके साथ ही सर्दी अपने शबाब पर है। बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से लोग बेहाल हैं।

दक्षिण बिहार में आंशिक सुधार आया। कई जिले ऐसे भी हैं जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबौर सबसे ठंडा रहा। 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान वाले 7 जिले शामिल हैं। इसमें रोहतास में 9.5 डिग्री, औरंगाबाद में 8.8 डिग्री, गया में 6.6 डिग्री, बेगूसराय में 9.1 डिग्री, बांका में 7.3 डिग्री, खगड़िया में 8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी। हालांकि शनिवार सुबह कोहरे में कमी नजर आई और विजिबिलिटी में भी सुधार हुआ है। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह 9 बजे तक विमानों के उतरने और उड़ान भरने के अनुकूल विजिबिलिटी रनवे पर दिखी।

सिक्किम में शहीद आरा और खगड़िया के जवान : खाई में गिरी थी सेना की गाड़ी, शनिवार को पटना पहुंचेगा शव

वहीँ पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) के मुताबिक प्रदेश में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है और अगले 5 दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें