Live

पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग

गया के टनकुप्पा में हुई गोलीबारी में एक की मौत दूसरा गंभीर अवस्था में ANMCH में भर्ती

A
Arun Chourasiaलेखक

Gaya:-बिहार के गया में अपराधियों ने दिन-दहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।मिली जानकारी के अनुसार टनकुप्पा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों पर जमकर गोलीबारी की जिसमें पैक्स अध्यक्ष के सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पैक्स अध्यक्ष गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के जियन बिगहा गांव के पावर हाउस के समीप घर जा रहे पैक्स अध्यक्ष विजय यादव और उनके सहयोगी बीरेन्द्र यादव को अपराधियों ने गोली मार दी,जिसमें बादल बिगहा गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष विजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि नागोवार गांव निवासी बीरेंद्र यादव की मौत कनपटी में गोली लगने से हो गई।

घटना की जानकारी पाकर परिवार एव ग्रामीण जुटकर घायल विजय यादव को चिकित्सा के लिए गया शहर के अनुग्रह नारायण मेडिकल अस्पताल ले गए।

वही सूचना के बाद वजीरगंज कैम्प डीएसपी घूरन मंडल एवं टनकुप्पा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची.उन्हौने कहा कि गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कि अपराधियों ने दोनों को दौड़ाकर गोली मारा है। दोनो जान बचाकर अपराधियो से भागे, परन्तु अपराधियो ने गोली मारकर बीरेंद्र की हत्या कर दिया। वही विजय यादव को कमर एव जांघ में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें