Live

गया में CM ने बीटीएमसी भवन का किया लोकार्पण

कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की दी सौगात, धर्मशाला का भी किया शिलान्यास

A
ASHISH KUMARलेखक

गया : बिहार के CM नीतीश कुमार शुक्रवार को गया दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बोधगया में आधुनिक सुविधाओं से लैस बीटीएमसी भवन समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बीटीएमसी भवन के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस भवन में भू-तल सहित तीन मंजिला भवन बनाया गया है। इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए।


बता दें कि बीटीएमसी भवन के भू-तल पर प्रशासनिक भवन, मीटिंग हाल, लाइब्रेरी, रिकार्ड रूम, स्ट्रांग रूम है। प्रथम तल पर स्वागत कक्ष, लेखा शाखा, बीटीएमसी चेयरमैन कक्ष, सचिव कक्ष, सदस्यों का कक्ष, अतिथि कमरा, सभी तल पर वातानुकूलित शौचालय, शुद्ध पानी, पार्किंग की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं हैं।


पितृपक्ष मेले को ध्यान में रखते हुए गयाजी धर्मशाला का शिलान्यास किया गया है। यह 1,180 बेड का होगा। यह पिंडदानियों के लिए विशेष सुविधा से लैस होगा। इसमें सुरक्षा के साथ-साथ सफाई और सुंदरता का भी खास ध्यान रखा जाएगा। इससे पहले फल्गु नदी के तट पर सीता पथ का निर्माण कराया गया है। वहीं, देवघाट और सीताकुंड की दीवार को आकर्षक बनाने के लिए मिथिला पेंटिंग कराई जा रही है। गौरतलब है कि संक्रमण अस्पताल में जहां धर्मशाला का निर्माण होना है, वहां की भूमि को भी समतल कराया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें