Live

गांव में पसरा मातम

पेड़ से गिरने से 2 बच्चियों की मौत, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद का दिया भरोसा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा: बड़ी खबर चतरा से जहां लावालौंग थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में जामुन के पेड़ से गिरने से 2 नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लावालौंग थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में जामुन के पेड़ पर से गिर जाने से 14-14 साल की 2 बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई है. गांव वालों के अनुसार शनिवार को अमिरकू गंझू की पुत्री फूलमती कुमारी एवं रामपति गंझू की पुत्री छोटी कुमारी दोनों जामुन खाने के लिए पेड़ पर चढ़ कर जामुन तोड़ रही थी. इसी दौरान अचानक पेड़ की टहनी टूटने से दोनों बच्ची पेड़ से नीचे गिर गई और दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार वालों ने आज रविवार को दोनों बच्चियों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया. पीड़ित परिवार वालों ने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. वहीं लावालौंग बीडीओ ने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें