Live

Jharkhand News

गढ़वा में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को किया गया सम्मानित

D
Deepak Kumarलेखक

गढ़वा:जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर समेत जिले के सभी एसडीपीओ, पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शहीद स्थल पर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया और वीर शहीदों को नमन किया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भी शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को किया सम्मानित


पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर नक्सली हिंसा में शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर राजबली चौधरी की पत्नी और बेटों को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सम्मानित किया। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मी के योगदान और उनके बलिदान को याद किया गया।

वीर शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता: एसपी

मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष21अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वीर पुलिसकर्मियों के साहस,समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए समर्पित है,जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। पुलिस संस्मरण दिवस पुलिस बल के उन वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है,जिन्होंने कर्तव्य के मार्ग पर चलते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प दोहराया।

गढ़वा से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें