गढ़वा मंडल कारा में छापेमारी
जेल के कई वार्डों में की गई चेकिंग, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान
गढ़वा:बड़ी खबर गढ़वा से है जहांआगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गढ़वा मंडल कारा में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. जेल के कई वार्डों में चेकिंग की गई.
गढ़वा विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत गढ़वा मंडल कारा में कैदियों और सभी वार्डों की सघन तलाशी अभियान चलाया गया. विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुहार और पुलिस अधीक्षक दीपक पांडे के नेतृत्व में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की टीम ने गुरुवार देर रात तलाशी अभियान शुरू किया. जेल में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे. सभी वार्डों की गहनता से जांच की गई. लेकिन जेल से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हो सकी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।