Live

गढ़वा मंडल कारा में छापा

जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और अन्य हिस्सों में की गई सघन तलाशी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : मंडल कारा गढ़वा में शुक्रवार देर रात औचक छापेमारी की गई. यह छापेमारी जेल अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार के नेतृत्व में की गई. इस कार्रवाई का उद्देश्य जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों या वस्तुओं की जांच करना था.

गढ़वा जेल में छापा के दौरान प्रशासनिक व पुलिस विभाग के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और अन्य हिस्सों की सघन तलाशी ली गई. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छापेमारी के दौरान किसी आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी हुई या नहीं. जेल प्रशासन ने इसे नियमित सुरक्षा समीक्षा का हिस्सा बताया है और कहा है कि ऐसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें