गढ़वा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
SDPO ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश
गढ़वा : दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरु होकर माझियाओ मोड़,रेलवे स्टेशन रोड,मदरर्सा रोड,बस स्टैंड होते हुए बाजार फिर रंका मोड़ से सदर थाना परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ.
एसडीपीओ नीरज कुमार ने शहर में फ्लैग मार्च के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आयोजन समिति को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचें. उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है. माहौल खराब करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।