गढ़वा में मिला विशाल अजगर सांप
वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा
गढ़वा : खबर है गढ़वा की जहां जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के पुरानी रेंज ऑफिस के पास 7 फीट का एक विशाल लंबा अजगर सांप निकला है. अजगर सांप देखते ही वहां काफी अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी सूचना चिनिया वन विभाग को दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर सांप को पड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है.
विशाल अजगर के बारे में बकरी चरवाहे ने बताया कि जंगलों में बकरी चराने के लिए जा रहा था कि अचानक रास्ते में ही पुरानी रेंज ऑफिस के पास करीब 7 फीट का विशाल अजगर देखा. सांप देखते ही इसकी सूचना उसने आसपास के लोगों को दी. इसके बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारी व वनकर्मी पहुंचकर अजगर को पड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।