Live

गढ़वा में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने परिवार के साथ किया मतदान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : झारखंड समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज 96 सीटों पर मतदान शुरु हो गया है. आज झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर सपरिवार पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा के कल्याणपुर में बूथ संख्या 206, 207, 208 और 209 पर वोट देने पहुंचे. मंत्री ने सपरिवार अपने बूथ संख्या 207 पर मतदान किया. इस दौरान उनकी बेटी प्रत्याक्षा पहली बार वोट दी. इस मौके पर बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ देखी गई. क्या युवा, क्या बुजुर्ग, क्या महिला सभी वोट देने के लिए उत्साहित दिखे.

इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर की बेटी प्रत्याक्षा ने कहा कि इस बार महिला उत्थान के लिए हमने पहली बार मतदान किया है. वहीं मंत्री की पत्नी ने कहा कि जो लोकहित में काम करें उन्हीं को वोट देना चाहिए.

वहीं मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि संविधान बचाने के लिए हमलोगों ने मतदान किया है. उन्होंने मतदाताओं से अपील किया है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में वोट करें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें