Live

गढ़वा में ज्वेलरी दुकान में लूट

अज्ञात युवक ने 1.5 लाख रुपये का आभूषण लेकर फरार, पुलिस CCTV के जरिये जांच में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिले के केतार बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने करीब डेढ़ लाख रुपए का गहना लेकर फरार हो गया है. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार विनोद सेठ ने बताया कि ग्राहक बनकर एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने अपने आप को पीडब्ल्यूडी के कर्मी बताकर गहना खरीदने की बात कही. इसके बाद उन्होंने दुकान में प्रयुक्त गहना नहीं रहने के कारण बगल के अनिल सोनी के दुकान से चार मंगलसूत्र और पांच अंगूठी लाकर उसे दिखाया. इसके बाद ग्राहक ने अन्य वर्तन दिखाने का डिमांड किया. वर्तन दिखाने के क्रम में ग्राहक ने दुकानदार को चकमा देकर चार मंगलसूत्र और पांच अंगूठी लेकर दुकान से फरार हो गया. घटना की जानकारी के बाद थाना प्रभारी रौशन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार और डीएसपी घटना स्थल पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ की. वहीं बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को देख कर जांच में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें