Live

गढ़वा में दिनदहाड़े फायरिंग

अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिले के नगरउंटारी थाना क्षेत्र के गोसाईबाग मैदान में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने बाइक से जा रहे युवक को गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि नगरउंटारी थाना क्षेत्र के गोसाईबाग मैदान में बाइकसवार अपराधियों ने मोटरसाइकिल से जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए पांच राउंड गोली चलाई. घटना में घायल युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. युवक की पहचान सतेंद्र पासवान उर्फ़ सत्या पासवान के रूप में की गई है. सत्या पासवान जिले का कुख्यात अपराधी रह चुका है. उस पर गढ़वा जिले के अलावे छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार के अलावे झारखण्ड के अन्य जिलों मे आपराधिक मामला दर्ज था. इस पर पुलिस ने अब तक तीन बार से अधिक सीसीए और जिला बदर की कार्यवाई कर चुकी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं कुछ सूत्र इसे गैंगवार भी बता रहे हैं. फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर जाँच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें