Live

गढ़वा में भाजपा का संकल्प यात्रा 21 सितंबर से

यूपी के सीएम और बाबूलाल मरांडी समेत कई दिग्गज नेता आयेंगे गढ़वा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के संकल्प यात्रा में 21 सितंबर को पार्टी के कई दिग्गज नेता गढ़वा पहुंचेंगे. जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से इसकी शुरुआत होगी.

बता दें कि गढ़वा जिले में 21 सितंबर से शुरु हो रही संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 21 सितम्बर को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में संकल्प सभा को सम्बोधित करेंगे.

वहीं 22 सितंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा होगी. इस संकल्प यात्रा में दिल्ली से भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी,गोरखपुर मे सांसद सह अभिनेता रवि किशन,गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे,धनबाद विधायक राज सिन्हा संकल्प सभा को सम्बोधित करेंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने इसकी जानकारी दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें