Live

गर्भवती महिला की हत्या से सनसनी

सिर में मारी गोली, नहीं हो सकी पहचान

A
ASHISH KUMARलेखक

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां अहले सुबह एक एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनसान सड़क से महिला के शव को बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि गोली महिला के सिर में मारी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पायी है।

मामला रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र का है जहां एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बीच सड़क से महिला का शव बरामद किया है। आरोपी महिला को सुनसान इलाके में लाकर गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका ने सोने और चांदी के आभूषण धारण कर रखा है। फ़िलहाल उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

रंजन सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें